उत्तर बंगाल से चुनावी शंखनाद: ममता बनर्जी की ताबड़तोड़ रैलियां, भाजपा पर साधा निशाना

उत्तर बंगाल से 2026 के विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कर दी है। बुधवार को उन्होंने सबसे पहले मयनागुड़ी में जनसभा को संबोधित किया। वहां से दोपहर में हेलीकॉप्टर से डाबग्राम-फुलबाड़ी के जाबराभिटा पहुंची, जहां तृणमूल उम्मीदवार रंजन शील शर्मा के समर्थन में सभा की। इस दौरान जलपाईगुड़ी उम्मीदवार कृष्ण दास और सिलीगुड़ी उम्मीदवार गौतम देव समेत कई तृणमूल नेता मौजूद रहे।
जाबराभिटा की सभा के बाद ममता बनर्जी नक्सलबाड़ी पहुंची, जहां उन्होंने तृणमूल उम्मीदवार शंकर मालाकार के समर्थन में एक और जनसभा को संबोधित किया। इन सभाओं के दौरान ममता बनर्जी ने कई मुद्दों पर भाजपा पर तीखा हमला बोला और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *