सिलीगुड़ी में फर्जी अकाउंट बनाकर महिला की अश्लील तस्वीरें और भ्रामक मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 25 मार्च(नि.सं.)। महिला की अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम अमर दत्त है। वह फकदईबाड़ी क्षेत्र का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, फकदईबाड़ी क्षेत्र की एक महिला ने 22 फरवरी को साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि किसी ने उनके नाम पर एक फर्जी अकाउंट बनाया है। जिसे इस्तेमाल करके अश्लील तस्वीरें पोस्ट की जा रही है। वहीं, कई लोगों को भ्रामक और अश्लील मैसेज भेजे जा रहे है। इसके अलावा महिला के कार्यस्थल से जुड़ी वित्तीय लेन-देन संबंधी मैसेज भी भेजे गए है।
इस शिकायत के आधार पर सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने ने मामले की जांच शुरू किया। जिसके बाद बीती रात आरोपी अमर दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *