सिलीगुड़ी, 12 नवंबर (नि.सं.)। पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी करने के बाद
भाजपा द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।
बताया गया है कि अखिल गिरी ने एक सभा के दौरान राष्ट्रपति के रंग रूप को लेकर शर्मनाक टिप्पणी की थी। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस बीच आज सिलीगुड़ी में इस मुद्दे को केंद्र कर भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद करते हुए राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस संबंध में सिलीगुड़ी के भाजपा सांगठनिक जिले के अध्यक्ष आनंदमय बर्मन ने कहा कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। हम तृणमूल नेता अखिल गिरि के जल्द से जल्द इस्तीफे की मांग करते हैं। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।
