मंत्री अखिल गिरी की गिरफ्तारी की मांग में खोरीबाड़ी में भाजपा ने किया प्रदर्शन

खोरीबाड़ी,13 नवंबर (नि.सं.)। नंदीग्राम की एक सभा में शुक्रवार को तृणमूल नेता व पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। तृणमूल नेता के बयान की देश भर में आलोचना हो रही है। भाजपा नेताओं ने आक्रोश जताया है।


वहीं,आज खोरीबाड़ी बुरागंज मंडल भाजपा के तत्वावधान में खोरीबाड़ी में मंत्री अखिल गिरी की गिरफ्तारी की मांग में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खोरीबाड़ी थाने में जाकर विरोध प्रदर्शन किया।

साथ ही उन्होंने खोरीबाड़ी थाने में एक शिकायत भी दर्ज करवाई। इस दौरान फांसीदेवा के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू, सिलीगुड़ी महकमा परिषद के विपक्ष नेता अजय उरांव समेत भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू ने अखिल गिरी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *