मंत्री फिरहाद हकीम ने सिलीगुड़ी नगर निगम के पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

सिलीगुड़ी,12 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम में राज्य के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने आज निगम के पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में सिलीगुड़ी के कई विकासमूलक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम के कमिश्नर ने नगर निगम के विभिन्न कार्यों के लिये रुपये की जरुरत होने की बात मंत्री के सामने रखी। इस मौके पर फिरहाद हकीम ने कहा की ममता बनर्जी के नेतृत्व में सिलीगुड़ी नगर निगम में कई कार्य हुए है।आगे भी यथासंभव सहयोग दिया जाएगा। भविष्य में सिलीगुड़ी को एक मॉडर्न सिटी के तौर पर तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्री ने सभी पार्षदों को जनता से जुड़ाव बढ़ाने की बात की। आज की बैठक में सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर निगम के चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom giriş