राजगंज, 27 नवंबर(नि.सं)। मंत्री उदयन गुहा ने राजगंज में तृणमूल कांग्रेस द्वारा संचालित SIR सहायता शिविर का परिदर्शन किया। उन्होंने गुरुवार को ब्लॉक के कई SIR सहायता शिविर का दौरा किया।इस दिन, मंत्री तथा जलपाईगुड़ी व अलीपुरद्वार जिले के के ऑब्जर्वर उदयन गुहा ने शिविर के काम करने के तरीके और इलाके की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस दिन, मंत्री ने पार्टी BLA से बात किया। मंत्री ने अलग-अलग इलाकों में उठ रही समस्याओं और शिकायतों को ध्यान से सुना। उन्होंने वहां मौजूद कामरियों को अपना काम ठीक से करने का संदेश भी दिया।
इस दिन, मंत्री उदयन गुहा के साथ राजगंज MLA खगेश्वर रॉय, जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष महुआ गोप, INTTUC जिला अध्यक्ष , राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी और पार्टी के दूसरे नेता भी थे।
