सिलीगुड़ी में एक मिठाई की दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

सिलीगुड़ी, 1 फरवरी (नि.सं)। शहर के सेवक रोड स्थित एक मशहूर मिठाई की दुकान के गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 5 बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग निकलती देखी गई। कुछ ही पलों में आग ने भयानक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि गोदाम में रखी बड़ी मात्रा में मिठाई और दूसरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के समय गोदाम में कोई नहीं था। इसलिए, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, नुकसान का अंदाजा बहुत बड़ा है। आग लगने का सही कारण अभी साफ नहीं है। शुरुआती तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। दमकल विभाग और पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *