माटीगाड़ा तुंबाजोत इलाके में घर में तोड़फोड़ वी मारपीट मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 1 जून (नि.सं)। माटीगाड़ा थाना अंतर्गत तुंबाजोत इलाके में एक घर में घुसकर तोड़फोड़ एवं महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी सिलीगुड़ी के निवासी बताए गये है। आरोप है कि बीते कल कुछ असमाजिक तत्व ने माटीगाड़ा तुंबाजोत इलाके में एक घर में जमकर तोड़फोड़ के साथ महिला व बच्चों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल गर्म हो गया था। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे।


साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस घटना के बाद दार्जिलिंग जिला सांसद राजू बिष्ट और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन ने घटनास्थल का दौरा करते हुए पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात की थी। फिलहाल, गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *