मेची नदी के भुलका घाट पर अर्थमूवर से बालू-पत्थर उठाने पर बाधा, श्रमिकों का प्रदर्शन

खोरीबाड़ी, 5 फरवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी में भारत-नेपाल सीमा पर मेची नदी के भुलका घाट पर बालू-पत्थर उठाने के लिए एक अर्थमूवर को उतारा गया था। जिसके विरोध में श्रमिकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों का आरोप है कि अर्थमूवर से घाट से बालू-पत्थर उठाने पर उनकी काम बंद हो जायेगी। साथ ही नदी में बड़ा गड्ढा होने से दुर्घटना का भी डर रहेगा। इसी वजह से श्रमिक आज विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सूचना मिलने के बाद खोरीबाड़ी भूमि विभाग के राजस्व अधिकारी सोनम भूटिया और पुलिस मौके पर पहुंची।
इस संबंध में घाट मालिक असित साहा ने कहा, लीज में अर्थमूवर द्वारा बालू-पत्थर हटाने के संबंधित दस्तावेज हैं। श्रमिकों के लिए ट्रैक्टर से बालू पत्थर ले जाने के लिए दो सड़कों का उल्लेख है।
स्थानीय लोगों से परेशान होकर वैकल्पिक मार्ग खोजने के लिए हमने अर्थमूवर का सहारा लिया गया है। श्रमिकों की काम नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में श्रमिकों से बात की जायेगी।
दूसरी ओर, खोरीबाड़ी भूमि विभाग के राजस्व अधिकारी सोनम भूटिया ने कहा कि घाट मालिक अनुमति के अनुसार काम कर रहे हैं। श्रमिक बाधा डाल रहे हैं, मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *