नहाती हुई महिला के अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने के आरोप में एक अधेड़ व्यक्ति गिरफ्तार

माटीगाड़ा, 26 जुलाई (नि.सं.)। नहाती हुई महिला के अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना की पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम बादल सरकार(55) है। वो सिलीगुड़ी संलग्न माटीगाड़ा इलाके का निवासी बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति महिला के पति का दोस्त था। दोस्ती का फायदा उठाकर महिला के घर उसका आना जाना लगा रहता था। आरोप है कि एक दिन बादल सरकार महिला के घर आया और चोरी छिपे नहाती हुई महिला के अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अश्लील फोटो के आधार पर आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आखिरकार महिला ने अपने ऊपर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए गत 24 तारीख को महिला थाना में घटना की लिखित शिकायत दर्ज करवायी।
वहीं, शिकायत के आधार पर महिला थाना की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि बदल सरकार पेशे से व्यवसायी है। आज महिला थाना की पुलिस ने आरोपी बादल सरकार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO