नक्सलबाड़ी में नाबालिग के अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नक्सलबाड़ी, 1 अप्रैल(नि.सं.)। नक्सलबाड़ी के निरपानी स्थित मिरजांगला गांव में 13 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है।परिवार के अनुसार, रमेश थापा नाम का नाबालिग मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने नक्सलबाड़ी थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।
परिवार ने आरोप लगाया है कि रकमजोत का एक युवक बहला-फुसलाकर बच्चे को अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *