सिलीगुड़ी, 25 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में एक किशोरी की संदिग्ध मौत के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर विरोध तेज हो गया है। इस घटना को लेकर भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने कड़ा आक्रोश जताया है।
वर्तमान में शंकर घोष धरना मंच पर बैठकर लगातार आंदोलन कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज इस मुद्दे पर एक रैली निकाली जा रही है और शहर के सभी लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है।
वहीं, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल में वोट मांगने आई है, लेकिन इस दर्दनाक घटना पर उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का काम सिर्फ वोट लेना है, लोगों के साथ खड़ा होना नहीं।
शंकर घोष ने यह भी कहा कि उन्हें अलग से चुनाव प्रचार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे पूरे साल लोगों के साथ रहते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे।
