मित्र सम्मिलनी की काठामो पूजा के माध्यम से दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

सिलीगुड़ी,27 जून (नि.सं.)। रथ यात्रा की शुभ तिथि पर मित्र सम्मिलनी की 99वीं दुर्गा पूजा की काठामो पूजा हुई। वर्तमान युग में जहां कई पूजाओं ने थीम, लाइटिंग और तकनीक की मदद से अपनी पहचान बनाई है,वहीं मित्र सम्मिलनी ने आज भी अपने पारंपरिक अनुष्ठानों और प्राचीन ऐतिहासिक को बरकरार रखा है। हर बार की तरह इस बार भी उस चलन को जारी रखते हुए तैयारियां शुरू हो गई हैं।


काठामो पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा आयोजकों ने कहा कि यह पूजा भले ही यह अपने 99वें वर्ष में प्रवेश कर गया है, लेकिन उनका लक्ष्य इस बार शताब्दी को और अधिक भव्य तरीके से मनाना है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सिलीगुड़ी की सबसे पुरानी दुर्गा पूजाओं में से एक इस पूजा को लेकर हर साल जो भावना होती है, वह शहर के लोगों के लिए एक खास अनुभव है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *