राजगंज, 21 अप्रैल (नि.सं.)। मोबाइल फोन नहीं खरीद देने पर एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से राजगंज के आमबाड़ी इलाके में हड़कंप मच गया है। किशोरी का गुरुवार की शाम पीसी के घर से फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया।
मृतका किशोरी का नाम शर्मिली राय (15) है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गुरुवार दोपहर शर्मिली ने मोबाइल फोन खरीद देने की जिद कर रही थी। जो पूरा नहीं होने पर दोपहर को अपने पीसी के घर आमबाड़ी चली गई, जहां खाली कमरे में फंदा लगा लिया। जिसके बाद
शर्मिली को राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को राजगंज थाने की पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।