भक्तिनगर में दिनदहाड़े मोबाइल छिनतई, दो आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 12 फरवरी (नि.सं.)। भक्ति नगर थाना क्षेत्र में राह चलती एक महिला से मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते 8 तारीख की है। जानकारी के अनुसार, महिला डॉन बॉस्को मोड़ के पास सड़क पर चलते हुए मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही भक्ति नगर थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूत्रों की मदद से कुछ ही घंटों में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान अभिषेक थापा (24) और पिंटू सामंत (24) के रूप में हुई है। दोनों सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 4 के निवासी बताए गए है।


पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान उनके बयान के आधार पर महिला से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *