सिलीगुड़ी में 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा, तैयारियां जोरों पर

सिलीगुड़ी, 8 अप्रैल (नि.सं.)। आगामी 12 अप्रैल को सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी जनसभा करेंगे। इस सभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।
सभा स्थल पर विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। दूर-दूर से आने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए पार्किंग, पेयजल और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था भी की जा रही है।
वहीं, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है। पूरे इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और कई महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। कुल मिलाकर, 12 अप्रैल की इस जनसभा को लेकर सिलीगुड़ी में अभी से माहौल गरमाने लगा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *