जलपाईगुड़ी, 3 मार्च(नि.सं)। जलपाईगुड़ी में एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के बाद एक मोमो विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, जलपाईगुड़ी शहर के नयाबस्ती इलाके के निवासी गौरांग दे पिछले 40 वर्षों से लगातार मतदान करते आ रहे थे। इस बार वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद वह मानसिक तनाव में चल रहे थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उनका शव बाथरूम से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलपाईगुड़ी नगरपालिका के चेयरमैन सैकत चट्टोपाध्याय ने इस घटना के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
