मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ‘सुरक्षा कवज’ अब उनका ‘रक्षा कवज’ है: मोहम्मद सलीम

सिलीगुड़ी, 8 जनवरी (नि.सं.)। पंचायत चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए सीपीएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम उत्तर बंगाल दौरे पर आये है। आज सिलीगुड़ी के अनिल विश्वास भवन में मोहम्मद सलीम ने जिला कमिटी के सदस्यों और नेताओं के साथ एक बैठक की। सिलीगुड़ी के बाद वे उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।


बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘दीदीर सुरक्षा कवज’ कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। मोहम्मद सलीम ने कहा कि ‘सुरक्षा कवज’ अब उनका ‘रक्षा कवज’ है। जिस तरह से राज्य के नेता, मंत्री और कार्यकर्ता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वैसे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सुरक्षा कवज अब उनका रक्षा कवज है। तृणमूल अपनी सुरक्षा के लिए कवज ढूंढ रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक नेताओं के दल बदलने से पहाड़ को नुकसान हो रहा है। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में पहाड़वासी या राजनीतिक नेता पहाड़ के हित में जरूर सोचेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *