नक्सलबाड़ी, 26 फरवरी(नि.सं)। मतदाता सूची से कथित तौर पर अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में नक्सलबाड़ी में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर नक्सलबाड़ी बीडीओ कार्यालय के सामने विरोध जताया। उनका आरोप है कि कई अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से चुन-चुनकर हटा दिए गए है।जानकारी के अनुसार, कई लोगों का कहना है कि वर्ष 2002 से उनका नाम मतदाता सूची में था, लेकिन अब अचानक उन्हें “विचाराधीन” सूची में डाल दिया गया है और कई नाम हटा दिए गए है। आरोप है कि यह इलेक्शन कमीशन की मिलीभगत से किया गया।
इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शनकारियों ने नक्सलबाड़ी के तोताराम से बीडीओ कार्यालय तक रैली निकाली और राज्य सड़क को भी कुछ समय के लिए जाम कर दिया। बाद में बीडीओ के प्रतिनिधि के साथ बैठक के बाद प्रदर्शन और सड़क जाम समाप्त कर दिया गया।प्रदर्शनकारी मोहम्मद रेहान ने कहा, “लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के बाद इस तरह से हमें विचाराधीन सूची में क्यों डाला गया, यह समझ से बाहर है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम वोट दे पाएंगे या नहीं, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। हमें न्याय व्यवस्था पर भी भरोसा नहीं रहा।
