ईस्टर्न बाईपास पर हादसे रोकने को एमवीआई कर्मियों ने उठाए कदम, लगाए ‘रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टीकर’ 

सिलीगुड़ी, 30 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग के एमवीआई कर्मियों ने अहम कदम उठाए हैं। बताया गया है कि बुधवार रात को ईस्टर्न बाईपास के विभिन्न स्थानों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाए गए। 
उल्लेखनीय है कि ईस्टर्न बाईपास पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इतना ही नहीं दुर्घटना में लोगों की जान भी जा रही है। इसलिए दुर्घटनाओं से बचने के लिए दुर्घटना संभावित इलाकों और कई अंधेरे स्थानों को चिन्हित की गई। इसके बाद बुधवार रात को परिवहन विभाग के एमवीआई कर्मियों ने जाकर उन सभी जगहों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाए। इस दौरान अब्दुल रेहान, नोटन विश्वास, शुभंकर सेन, दयाल बर्मन, अभिषेक गुप्ता, अजय लामा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। 
इस संबंध में एमवीआई कर्मियों ने कहा कि परिवहन विभाग के कर्मी होने के नाते दुर्घटनाओं को रोकना हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी है। इसी मानसिकता से ये कार्य किया गया। इसका खर्चा हम लोग खुद उठा रहे है। हम ऑफिस छुट्टी होने के बाद या छुट्टियों के दौरान सड़कों पर ये काम कर रहे है। फिलहाल कई सड़कों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए गए हैं। परिवहन विभाग कर्मियों की इस पहल से वाहन चालकों को राहत मिली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *