नगर निगम ने रामकृष्ण मिशन के सेवक हाउस म्यूटेशन के सौंपे कागजात

सिलीगुड़ी, 24 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने रामकृष्ण मिशन के सेवक हाउस जाकर म्यूटेशन के कागजात प्रबंधन को सौंपे। शुक्रवार शाम को मेयर डिप्टी मेयर रंजन सरकार समेत नगर निगम के अन्य पार्षदों के साथ शालुगाड़ा स्थित सेवक हाउस पहुंचे।


इस दौरान जलपाईगुड़ी रामकृष्ण मिशन के संपादक स्वामी शिवो प्रेमानंद उपस्थित थे। उन्हें कागजात सौंपे गये। आपको बता दें कि रविवार को कुछ बदमाशों ने सेवक हाउस में घुसकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। उस घटना के बाद हंगामा मच गया था।

इस मामले की जांच करते हुए भक्तिनगर थाने की पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच जांच करने पर पुलिस को पता चला कि यह जमीन रामकृष्ण मिशन को दान में दी गई थी। लेकिन म्यूटेशन नहीं हुआ। इसीलिए आज म्यूटेशन करके कागजात सौंपे गए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom giriş