सिलीगुड़ी, 8 फरवरी (नि.सं.)। राज्य के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे है। उन्होंने आज कई वार्डों में प्रचार किया। अभियान के शुरुआत में उन्होंने विधायक शंकर घोष के 24 नंबर वार्ड पहुंचे।
इस दौरान उनके साथ दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट और अन्य विधायक भी उपस्थित थे। उन्होंने शहरवासियों से शहर के विकास के लिए भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस शहर का विकास राज्य के पैसे से नहीं बल्कि केंद्र के पैसे से होगा। केंद्र के स्मार्ट सिटी, ग्रीन सिटी मिशन के तहत सिलीगुड़ी को मॉडल सिटी में तब्दील किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि इसके लिये भाजपा को सत्ता में आना रहना जरूरी है। इसलिए सेकेंड फ्लोर सांसद राजू बिष्ट को और फास्ट फ्लोर विधायक शंकर घोष को दी गई है। इस बार उन्होंने शहरवासियों से ग्राउंड फ्लोर यानी नगर निगम में भाजपा से काम कराने का मौका देने का आग्रह किया।
