नहाने गए दो किशोर नदी में डूबे, तलाशी जारी

फांसीदेवा,16 जुलाई (नि.सं.)। नदी में नहाने के दौरान दो किशोर बह गए है। आज फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत विधाननगर के चिकोनमाटी इलाके में दो किशोर बुरीबालासन नदी में नहाने के लिए उतरे थे। तभी वह लोग बह गए। दोनों किशोरों का नाम पवित्र सिंह और देबाशीष सिंह है। बताया गया है कि आज दोपहर 5 दोस्त बुरीबालासन नदी में नहाने गये थे। इनमें दो किशोर नदी के बहाव में बह गए।


अन्य दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इसके बाद जब किशोरों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी तो उन्होंने इसकी सूचना विधाननगर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद विधाननगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *