नक्सलबाड़ी, 13 दिसंबर (नि.सं)। नक्सलबाड़ी में‘सांसद खेल महोत्सव’ का आयोजन किया गया। 12 दिन तक चलने वाले सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजू बिष्ट ने नक्सलबाड़ी में किया। इस महोत्सव के तहत आज नक्सलबाड़ी आदिवासी मैदान में म्यूजिकल चेयर, दौड़ और रस्साकशी का आयोजन किया गया।
दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट , SSB सिलीगुड़ी फ्रंटियर के IG बंदन सक्सेना, भाजपा विधायक शंकर घोष, दुर्गा मुर्मू और आनंदमय बर्मन व अन्य लोग मौजूद थे। सांसद ने आज खुद रस्साकशी के खेल में हिस्सा लिया। MP ने बताया कि इस साल इसके पहले एडिशन में 1000 कंटेस्टेंट ने इस खेल में हिस्सा लिया है। यह महोत्सव युवाओं को नशे से दूर रखकर खुद को और समाज को हेल्दी रखने के मैसेज के साथ आयोजित किया गया है। अब तक इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए 20,000 प्रतिभागियों ने रजिस्टर किया है। यह फेस्टिवल 25 दिसंबर को खत्म होगा।
