नशेड़ियों का अड्डा बना रेलवे के परित्यक्त क्वार्टर, एक हिरासत में

सिलीगुड़ी, 2 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के सेंट्रल कॉलोनी इलाके में परित्यक्त रेलवे क्वार्टर नशेड़ियों का बड़ा अड्डा बन गया है।जिससे यहां के निवासी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एनजेपी थाने की पुलिस ने आज इलाके में अभियान चलाकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 


बताया गया जा है सूबह से रात तक यहां नशे की महफिल चलती है। बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां महिलाएं भी आती है। पुलिस की लगातार छापेमारी से कोई फायदा नहीं हुआ। यहां न सिर्फ नशे की महफिल जमती है बल्कि नशे का सामान भी बेचा जाता है। जिसके बाद आज दोपहर एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने उक्त परित्यक्त क्वार्टर पर छापेमारी की।

इस दौरान कुछ लोग भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि महिलाएं असुरक्षा से जूझ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *