खोरीबाड़ी,3 जुलाई (नि.सं.)। गुप्त सूचना के आधार पर घोषपुकुर थाना पुलिस ने घोषपुकुर मैलानीजोत में अभियान चलाकर नशीले पदार्थों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संदीप कुमार है।
मिली जानकारी अनुसार घोषपुकुर मैलानीजोत में एक युवक चाय की दुकान की आड़ में अफीम का व्यापार करता था। इसी के आधार पर पुलिस ने मैलानीजोत इलाके में अभियान चलाया और 700 ग्राम अफीम व साढ़े पांच किलो पाॅपी हस्क (डोडा)के साथ उक्त युवक को गिरफ्तार किया। घोषपुकुर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।