नक्सलबाड़ी में तृणमूल उम्मीदवार शंकर मालाकार ने किया प्रचार 

नक्सलबाड़ी, 20 मार्च (नि.सं.)। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शंकर मालाकार शुक्रवार सुबह से ही चुनाव प्रचार में उतर गए। उन्होंने अपने प्रचार की शुरुआत चाय बागान क्षेत्र से की।जानकारी के अनुसार, आज उन्होंने नक्सलबाड़ी के मंझा चाय बागान में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जिला चेयरमैन, महकमा परिषद के सभाधिपति और आईएनटीटीयूसी के अध्यक्ष भी उनके साथ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर चाय बागान के श्रमिकों के बीच जाकर वोट की अपील की।
इस मौके पर शंकर मालाकार ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की विकास योजनाएं हर बूथ तक पहुंच चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 15 वर्षों में मुख्यमंत्री ने चाय बागानों के लिए कई विकास कार्य किए है और उन्हीं उपलब्धियों के आधार पर वे जनता से समर्थन मांग रहे हैं।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी लोगों को गुमराह करने और विभाजन की राजनीति कर रही है। शंकर मालाकार के मुताबिक, इसी वजह से इस बार जनता तृणमूल कांग्रेस के साथ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *