नक्सलबाड़ी में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 27 मई (नि.सं.)। 90 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर घर में घुसते समय एक मादक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम सुदीप राय (29) है। वह नक्सलबाड़ी के शांतिनगर का निवासी है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूत्रों के आधार पर शांतिनगर इलाके में अभियान के दौरान सुदीप राय मादक पदार्थ लेकर घर में घुस रहा था। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी बाइक से 90 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। बाद में नक्सलबाड़ी पुलिस ने युवक को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में एक बाइक जब्त कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक का हाल ही में टुकरिया मोड़ पर गिरफ्तार किए गए तीन मादक पदार्थ कारोबारों से सीधा संबंध है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *