नक्सलबाड़ी, 25 अप्रैल (नि.सं.)। नदी किनारे प्लास्टिक में लिपटा एक नवजात का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। नक्सलबाड़ी के कमलाजोत में खेमची नदी के किनारे एक व्यक्ति ने उक्त नवजात का शव देखा।
इसके बाद इसकी जानकारी नक्सलबाड़ी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जाचं कर रही है।
