सिलीगुड़ी, 10 मार्च (नि.सं)। सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक बार फिर ‘थ्रेट कल्चर’ के आरोप को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। मेडिकल छात्रों ने कॉलेज के प्रिंसिपल का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में पहले से ही क्लास रिप्रेजेंटेटिव मौजूद होने के बावजूद अचानक नोटिस बोर्ड पर नए क्लास रिप्रेजेंटेटिव के नाम टांग दिए गए। इस फैसले के विरोध में छात्र भड़क उठे।
छात्रों का कहना है कि बिना किसी चर्चा या छात्रों से बात किए ही यह फैसला लिया गया। उन्होंने इस पूरे मामले के पीछे ‘थ्रेट कल्चर’ होने का भी आरोप लगाया है। घटना के विरोध में मेडिकल छात्रों ने प्रिंसिपल के कार्यालय के सामने घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और निर्णय वापस लेने की मांग की।
