भाजपा युवा मोर्चा ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में पूर्व रजिस्ट्रार द्वारा अनैतिक भर्ती के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी,4 अक्टूबर (नि.सं.)। भाजपा युवा मोर्चा उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में अस्थायी कर्मचारियों की अनैतिक भर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ। बताया जा रहा है कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के बावजूद उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है। कथित तौर पर पूर्व रजिस्ट्रार ने कार्यालय में अपने अंतिम दिन के दौरान अनैतिक रूप से कई अस्थायी कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इसके विरोध में आज भाजप युवा मोर्चा के सदस्य प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दिन युवा मोर्चा के सदस्यों ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो से एक रैली निकाली। जो प्रशासनिक भवन के सामने पहुंची। जहां युवा मोर्चा के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया।


इस संबंध में भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरिजीत दास ने कहा कि पूर्व रजिस्ट्रार ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन अवैध तरीके से कर्मचारियों की भर्ती किया है। उन्होंने दावा किया कि यह नियुक्ति स्थानीय तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं को लकेर बने एक पैनल के साथ की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस नियुक्ति में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया और पैसे के बदले यह काम किया गया है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

वहीं, इस विषय पर विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉ. नुपुर दास ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में कुछ पता नहीं है। हालाकिं, सभी नियुक्ति प्रक्रियाएँ पहले ही निलंबित कर दी गई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomholiganbet girişcasibom girişCasibomcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayanCasibom Girişcasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel giriş