सिलीगुड़ी, 26 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 1 नंबर वार्ड अंतर्गत खुदीराम कॉलोनी के पंचनई नदी से बरामद मोटर सेल को आज निष्क्रिय कर दिया गया। भारतीय सेना की बैंगडूबी आर्मी कैंप के जवानों ने मोटर सेल को निष्क्रिय किया। मोटर सेल निष्क्रिय होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
उल्लेखनीय है कि बीते कल सिलीगुड़ी नगर निगम के 1 नंबर वार्ड अंतर्गत खुदीराम कॉलोनी के पंचनई नदी से काफी पुराना एक मोटर सेल मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक बच्चे ने इस मोटर सेल को देखा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रधान नगर थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस बम निरोधक दस्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया है कि आर्मी के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से मोटर सेल मिलने की खबर दे दी गई। जिसके बाद आज बैंगडूबी आर्मी कैंप की टीम मौके पर पहुंची और मोटर सेल को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद गुलमा में लेजाकर मोटर सेल को निष्क्रिय कर दिया।
