एनजेपी थाने की तत्परता से बस से चोरी हुआ बैग बरामद

सिलीगुड़ी, 8 फरवरी (नि.सं)। एनजेपी थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनबीएसटीसी बस से चोरी हुआ बैग मात्र 15 मिनट में बरामद कर लिया। इस सराहनीय कार्रवाई से धुपगुड़ी निवासी मनीषा टोप्पो के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।जानकारी के अनुसार मनीषा टोप्पो सिलीगुड़ी घूमने एनबीएसटीसी बस से आ रही थी। एनजेपी पहुंचने पर उन्हें अपने बैग की चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने एनजेपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तीनबत्ती मोड़ इलाके में बस से बैग उतारे जाने की पहचान की और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़कर चोरी हुआ बैग बरामद कर लिया।
पुलिस की इस तत्परता के लिए मनीषा टोप्पो ने एनजेपी थाना पुलिस को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसी कार्रवाई से आम लोगों का भरोसा पुलिस पर बना रहता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *