एनजेपी पुलिस ने चलाया अभियान, तीन बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 22 सितंबर(नि.सं.)।रात के अंधेरे में शहर में डकैती की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात को एनजेपी थाना अंतर्गत सूर्यसेन कॉलोनी इलाके में तीन बदमाश धारदार हथियार के साथ खड़े थे।


गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया। हालांकि, पुलिस को देख वे भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।आरोपियों के नाम उज्जवल बाला, जितेन चक्रवर्ती और भरत बर्मन हैं। ये तीनों शांतिपाड़ा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *