सिलीगुड़ी,11 अक्टूबर (नि.सं.)। उत्तरबंग विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप विभाग प्रमुख पर लगाया गया है। घटना के विरोध में बुधवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय में मौन विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख लंबे समय से छात्रा का यौन उत्पीड़न कर रहे है। इस दौरान छात्रा को कुप्रस्ताव भी दिए गए।
इसके बाद छात्रा ने यूनिवर्सिटी अधिकारियों और शिक्षा मंत्री से शिकायत की। इधर, आज छात्रों ने बुधवार सुबह वनस्पति विज्ञान विभाग के सामने मौन धरना दिया। इसके बाद प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। नाराज छात्रों ने पूरे मामले में आरोपी प्रोफेसर को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर रजिस्ट्रार से चर्चा भी किए।
