नक्सलबाड़ी में कई चोरी की वारदातों का खुलासा, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी, 19 फरवरी (नि.सं)। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने कुख्यात अपराधी ईश्वर दास को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक चोरी की स्कूटी और चांदी की एक जोड़ी पायल बरामद की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दिनदहाड़े इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। बीती रात नक्सलबाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते हुए उसे देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर उसे धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक स्कूटी और चांदी की पायल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि ईश्वर दास पहले भी कई चोरी और डकैती के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। गिरफ्तार आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *