नक्सलबाड़ी, 30 दिसंबर(नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में एसआइआर सुनवाई के दौरान अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। नक्सलबाड़ी बीडीओ कार्यालय में सुनवाई की लाइन में 8 महीने की गर्भवती महिला सृजना राय को खड़ा होना पड़ा।
नक्सलबाड़ी के मल्लाबाड़ी निवासी सृजना राय को एसआइआर सुनवाई के लिए नोटिस भेजा गया था। नोटिस मिलने के बाद वह सुनवाई में पहुंची, लेकिन गर्भावस्था की इस अवस्था में भी उन्हें लाइन में खड़ा रहना पड़ा। सृजना राय ने शिकायत करते हुए कहा कि इस हालत में कार्यालय बुलाने के बजाय घर जाकर ही सुनवाई की व्यवस्था की जानी चाहिए थी।
वहीं, महिला के पति ने भी प्रशासन और आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कार्यालय में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी और लाइन में खड़े होकर ही पूरा काम करना पड़ा। उन्होंने भी मांग की कि ऐसे मामलों में घर जाकर ही हियरिंग की जानी चाहिए।
