घर में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, पुलिस की छापेमारी में एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 10 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी संलग्न शिमुलगुड़ी इलाके में घर के भीतर चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी-विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रेमलाल राय बताया गया है।सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के भक्तिनगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रेमलाल राय लंबे समय से अपने घर में अवैध रूप से शराब का कारोबार चला रहा था। उसके घर से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *