खोरीबाड़ी,11 मार्च(नि.सं)। तरबूज की आड़ में मवेशी तस्करी की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने बंगाल-बिहार सीमा पर अभियान चलाकर 12 गायों को बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम महबूब अली बताया गया है, जो असम का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, खोरीबाड़ी के बंगाल-बिहार सीमा स्थित चककरमारी चेकपोस्ट पर नाका चेकिंग के दौरान तरबूज से लदा एक ट्रक रोका गया। तलाशी लेने पर तरबूज के नीचे छिपाकर रखी गई 12 गायें बरामद हुई। गायों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
