सिलीगुड़ी,1 मई (नि.सं.)। भक्तिनगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने 10 राउंड कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राकेश मिस्त्री है। वह खोलाचांद फापरी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रात गुप्त सूत्रों से खबर मिलने के बाद पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान बैंकुठपल्ली इलाके में पुलिस ने राकेश मिस्त्री को घूमता हुआ पाया। इधर, पुलिस ने संदेह के आधार पर राकेश की तलाशी लेने पर उसके पास से 10 राउंड कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी राकेश मिस्त्री पहले भी कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। कारतूस को लेकर आरोपी की क्या योजना थी? फिलहाल पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।