शहर के अलग-अलग खेल संगठनों के साथ चर्चा मीटिंग का आयोजन

सिलीगुड़ी, 14 फरवरी(नि.सं.)। शहर के खेल ढांचे और भविष्य की योजना को लेकर सिलीगुड़ी नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर निगम की पहल पर शनिवार को रामकिंकर हॉल में शहर के विभिन्न खेल संगठनों के साथ एक चर्चा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार समेत नगर निगम के अधिकारी और विभिन्न खेल संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में शहर के खेल संगठनों की वर्तमान गतिविधियों, समस्याओं और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। साथ ही भविष्य में खेलों के स्तर को कैसे बेहतर बनाया जाए, खेल बुनियादी ढांचे का विकास कैसे हो और नई पीढ़ी को खेलों के प्रति अधिक प्रोत्साहित कैसे किया जाए इन विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
नगर निगम की ओर से बताया गया कि शहर के खेल क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन हमेशा सहयोग करेगा। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि इस तरह की चर्चा बैठकें भविष्य में भी जारी रहेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *