पहिया फटने से करतोया पुल पर पलटा मालवाहक वाहन, चालक घायल

राजगंज,5 अगस्त(नि.सं.)। पहिया फटने से एक छोटा मालवाहक वाहन करतोया पुल पर पलट गया। जिससे चालक घायल हो गया। यह घटना रविवार रात को सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के राजगंज के हातिमोड़ संलग्न करतोआ ब्रिज पर घटी है।


बताया गया है कि रविवार रात को सामान लेकर उक्त वाहन जलपाईगुड़ी की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन पुल के बीच में पहुंचा, अचानक वाहन का अगला पहिया फट गया और वाहन पुल पर पलट गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इस घटना में वाहन चालक घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे बरामद कर राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बीच सड़क पर वाहन पलटने से सड़क पर जाम की समस्या देखी गई। राजगंज थाने की पुलिस ने वाहन को बरामद कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom giriş