पंचनई ब्रिज के नीचे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

सिलीगुड़ी, 31 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के पंचनई ब्रिज के नीचे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह काम पर जा रहे कुछ मजदूरों की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर व्यक्ति मृत पाया गया। घटना की खबर मिलते ही माटीगाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था। उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। लेकिन, पिछले कुछ समय से वह पंचनई ब्रिज के नीचे रह रहा था।


आवाजाही करने वाले लोग जो कुछ खाना देते उसी से व्यक्ति का गुजरा होता था। संभावना जतायी जा रही है कि व्यक्ति की मौत बीमारी से हुई होगी। हालांकि, मौत का सही कारण पता लगाने के किए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्तपाल मेंं भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिवार वालों की खोज करने के साथ ही आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *