खोरीबाड़ी,7 मई (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी में 39 ग्राम मॉर्फीन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम नाम माधवचंद्र मंडल (50) है। वह खोरीबाड़ी के श्यामधन जोत के निवासी है।
बताया गया है कि गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी में एक व्यक्ति को पकड़ा। इसके बाद उसके पास से 39 ग्राम मार्फिन बरामद किया गया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। खोरीबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।