सिलीगुड़ी, 16 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के 36 नंबर वार्ड के पार्षद रंजनशील शर्मा ने स्वनिर्भर समूह की महिलाओं के साथ वनभोजन का आयोजन किया है। बताया गया है कि पार्षद रंजन शील शर्मा हर साल स्वनिर्भर समूह की महिलाओं के साथ वनभोजन का आयोजन करते हैं।
इस साल भी लगभग 1 हजार 300 स्वनिर्भर समूह की महिलाएं वनभोजन में शामिल हुईं। इस संबंध में पार्षद रंजन शील शर्मा ने कहा कि वार्ड की महिलाएं साल के एक दिन का इंतजार करती हैं। इसलिए उनके लिए महा वनभोजन का आयोजन किया गया है। जिसमें 1 हजार 300 स्वनिर्भर समूह की महिलाओं सहित लगभग 1500 लोग शामिल हुए है।