पथश्री परियोजना के माध्यम से पूरा हुआ स्थानीय लोगों की मांग, खोरीबाड़ी ब्लॉक में सड़क निर्माण कार्य शुरू

खोरीबाड़ी, 4 मई (नि.सं.)।सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सदस्य किशोरी मोहन सिंह ने खोरीबाड़ी ब्लॉक में पथश्री परियोजना सड़क का शिलान्यास किया। आज खोरीबाड़ी ग्राम पंचायत के पीडब्ल्यूडी मोड़ से जोड़पाकुरी रेल पुल तक पथाश्री परियोजना के इस सड़क कार्य का शिलान्यास किया गया।


किशोरी मोहन सिंह ने कहा कि कुछ दिक्कतों के कारण काम देरी से शुरू हुआ है। 1.9 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 29 लाख 66 हजार रुपये की लागत आएगी। सड़क का काम शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। इस दौरान खोरीबाड़ी पंचायत समिति के सहायक अध्यक्ष व खोरीबाड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान व अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *