पति के अत्याचार से तंग आकर पत्नी ने महिला थाने में की शिकायत, पति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 3 जून (नि.सं.)। कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन सात जन्मों का तो छोड़िए। विवाह के 7 वर्षों से पति का अत्याचार से तंग आकर अंत में पत्नी का सब्र का बांध टूट गया और मजबूरन उसे पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा। पत्नी की शिकायत के आधार पर महिला थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति का नाम मनोज पाल (31) है।


जानकारी मिली है कि सिलीगुड़ी नगर निगम के 24 नंबर वार्ड अंतर्गत भरत नगर इलाके के निवासी मनोज पाल की शादी 2016 में मांपी दास नामक एक युवती के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। विवाह के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहने के बाद मनोज और मांपी के रिश्ते में दरार आने लगी। आरोप है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर मनोज पाल अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मनोज का अत्याचार दिन ब दिन बढ़ती जा रही थी।

अंत में अपने पति का अत्याचार से तंग आकर मांपी दास ने 30 मई को महिला थाने में अपने पति मनोज पाल के खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। जिसके आधार पर मामले की जांच करते हुए महिला थाने की पुलिस ने बीते कल आरोपी पति मनोज पाल को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom giriş