प्रतिबंध के बावजूद उपयोग हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक, नगर निगम ने चलाया अभियान

सिलीगुड़ी,22 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी शहर में प्लास्टिक व पॉलीथिन प्रतिबंध के बावजूद विभिन्न दुकानों में धड़ल्ले से पॉलीथिन उपयोग किया जा रहा है। जिसको लेकर एक बार फिर सिलीगुड़ी नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ अभियान चलाया।


आज नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खालपाड़ा टीओपी पुलिस को साथ लेकर सिलीगुड़ी के 8 और 9 नंबर वार्डों के खालपाड़ा और नया बाजार इलाकों में तीन गोदामों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 500 बोरो से भी अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। एक बोरे में अनुमानित 30 से 40 किलो प्लास्टिक कैरी बैग को रखा गया था।

नगर निगम के इस कदम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाना और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है। सिलीगुड़ी नगर निगम ने ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *