पत्नी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे से लटककर की खुदकुशी, तीन महीने पहले हुई थी शादी

सिलीगुड़ी,25 मई (नि.सं.)।पति पत्नी के विवाद अक्सर इतने बढ़ जाते हैं कि भयानक मोड़ ले लेते हैं। कहीं हत्या तो कई रिश्ते से तंग आकर आत्महत्या जैसी चीज देखने को मिलती है।सिलीगुड़ी के इस्टर्न बाईपास संलग्न ठाकुरनगर इलाके से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली। मृत युवक का नाम खगेंद्र चक्रवर्ती है।


रविवार रात को उसके घर से उसका फंदे से लटकता बरामद किया गया। युवक की शादी तीन महीने पहले हुई थी। बताया गया है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था।पिछले सप्ताह बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। परिवार का दावा है कि युवक ने रविवार रात को अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी। युवक ने वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली।

बाद में उसकी पत्नी ने फोन कर युवक की बहन को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने घर के अंदर घुसे तो देखा कि युवक फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद शव को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल व अस्पताल में भेजा गया। वहीं, मृतक की बहन ने बताया कि घटना के बाद भी भाई की पत्नी घर नहीं आई। यहां तक ​​कि उसके परिवार के सदस्य भी फरार है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *