फांसीदेवा,4 अप्रैल (नि.सं.)। फांसीदेवा में भारत सेवाश्रम संघ के तत्वावधान में आज से श्री श्री प्रणबानंद जयंती उत्सव का शुभारंभ हो गया। सबसे पहले फांसीदेवा बीडीओ कार्यालय से एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर आश्रम पर आकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।स्वामी बरुणानंद महाराज ने कहा कि लोगों को प्रेरित करने के लिए यह धार्मिक शोभायात्रा व वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।शोभायात्रा के बाद अभिषेक पर्व, पूजा और दीक्षा प्रदान का कार्यक्रम किया जायेगा।